फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों पर चला पीवीवीएनएल का डंडा, काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों पर चला पीवीवीएनएल का डंडा, काटे कनेक्शन
विज्ञापन

मेरठ। विद्युत विभाग ने बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को चले ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान में विभागीय टीम ने एक के बाद एक बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। कई जगह चेकिंग टीम का भारी विरोध हुआ, लेकिन पुलिस की सख्ती देख लोग पीछे हट गए। कनेक्शन टीम का मीटर उतारने का विरोध करने वाले उपभोक्ता का भी टीम ने मीटर उतार लिया। सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष से लेकर सिंचाई विभाग तक के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मंगलवार को अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल और अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष गुप्ता की टीम ने विजिलेंस के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले मकबरा अबू निवासी मसरूर अहमद के कटे कनेक्शन में लगा मीटर उतारा। इससे पहले टीम ने चार लाख 33 हजार 623 रुपये बकाए पर कनेक्शन काटा था। लेकिन उपभोक्ताओं ने हंगामा करके मीटर नहीं उतारने दिया था। इसके अलावा मकबरा डिग्गी निवासी अलगफ हुसैन का भी मीटर उतारा गया। 88 हजार 925 बकाया होने पर शमीम का कनेक्शन काटा गया। पूर्वा अहमद नगर निवासी मोहम्मद असलम, कोठी अतानस निवासी चांद, अहमद नगर निवासी इमरान पर बकाया होने पर मीटर उतारे गए। देवपुरी निवासी प्रेमचंद धींगरा, पूर्वा अहमद नगर निवासी जस्सू का भी कनेक्शन काटा गया। सदर बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद दुआ का कनेक्शन 35 हजार बकाया होने पर काटा गया। इसे अलावा सिंचाई विभाग और सेना डेरी फार्म का कनेक्शन भी काट दिया गया। संजय अग्रवाल ने बताया कि बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान तब तक चलेगा जब तक बकाया जमा नहीं होगा।
विज्ञापन


खास बातें:
सदर व्यापार संघ अध्यक्ष का भी बकाए के कारण कटा कनेक्शन
गंगा कैनाल विभाग के कनेक्शन को भी काटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें