फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएंट्री में घुसा ट्रक, एक युवक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में नो एंट्री में घुसे ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवक को रौद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे जैक लगाकर युवक को बार निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
यह हादसा सिविल लाइन क्षेत्र के वीआईपी इलाके में हुआ था। मुरारीपुरम कॉलोनी, नौचंदी निवासी चंकित साकेत स्थित तिरुपति टेलीकॉम में जॉब करते थे। शुक्रवार शाम चंकित स्कूटी से ईव्ज चौराहे से किसी काम से जा रहे थे। तभी इमली चौराहे पर तेजी से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारी। टक्कर लगते ही चंकित ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए। हादसे की जानकारी लगते पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जैक मंगाया और जैसे तैसे कर चंकित को ट्रक के नीचे से बाहर निकला और उनको मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताओ, कैसे आया ट्रक
टोल से बचने के लिए ट्रक नोएंट्री में घुसा था। इसका पता लगने पर एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को जमकर हड़काया। एसपी सिटी ने कहा कि इसका स्पष्टीकरण दीजिये कि नोएंट्री में ट्रक कैसे घुस गया। इसका जवाब तलब किया गया। बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां डीएम, एसपी सिटी और प्रशासन के कई अधिकारियों के आवास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें