मेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर किड्स कार्निवाल का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य आकर्षण टेलीस्कोप के साथ सौर मंडल की सैर था। फितूर बैंड ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। नर्सरी व केजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया और रैम्प वॉक किया। पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों ने क्रिसमस थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता में, तीसरी व चौथी कक्षा के बच्चों ने सोलो डांस प्रतियोगिता में, पांचवीं व छठवीं के छात्रों ने थीम डिजिटल इंडिया पर पेंटिंग प्रतियोगिता में व सातवीं व आठवीं के छात्रों ने एकल गायन में भाग लिया। विद्या नॉलेज पार्क के अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रबंध निदेशक सौरभ जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर विशाल जैन, महानिदेशक डॉ. पी. बसाक एवं प्रिंसिपल विनीत सूद ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।
ये बने विजेता
कला में विद्या ग्लोबल स्कूल से अद्धिका जैन, सिद्धांत सोनी, माही मलिक विजेता बने। मिलेनियम स्कूल के आदित्य हुसैन, सोफिया गर्ल्स की माही वाधवा, एमपीएस की भूमिका अरोड़ा, दीवान स्कूल की अक्षरा मित्तल, सेंट फ्रांसिस की निहारिका सिंह, केएल इंटरनेशनल की अभिजय सिंह विजेता रहे। फैंसी ड्रेस में सिद्धांत, आध्या, अनंत विद्या ग्लोबल स्कूल, काव्या, अनंत सिंह व आशिर ग्रोवर विजेता बने। डांस प्रतियोगिता में आदित्य कौशिक व रिद्धिमा ने बाजी मारी। गायन में गौरांग त्यागी, दिया अनेजा, मुस्कान लांबा जीते। एक्टिंग लाइक ए सुपर स्टार में कपिल शर्मा व राखी चौधरी विजेता बने।