मेरठ। गंगा खादर में शिव सदन संयुक्त सहकारी कृषि समिति की जमीनों पर फर्जी बैनामों से कब्जा करने और कब्जे के प्रयास के मामले में जांच शुरू हो गयी है। एसएसपी से की गयी शिकायत के बाद एसपी देहात को इस मामले की जांच सौंपी है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर एफआईआर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अमर उजाला में मंगलवार के अंक में ‘मृतकों को जिंदा कर करा दिए बैनामे’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसके साथ ही शिव सदन के सेवादार एसएसपी मंजिल सैनी से मिले और पूरे मामले में साक्ष्यों सहित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने इस प्रकरण में एसपी देहात को निर्देश दिए हैं कि वे गहनता से जांच करें। जिन भी आरोपियों पर जांच में दोष सिद्ध होता है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
खास बातें:
शिव सदन संयुक्त सहकारी कृषि समिति की शिकायत पर एसएसपी ने बैठायी जांच
शिव सदन के पदाधिकारियों ने साक्ष्यों सहित एसएसपी से मुलाकात कर की शिकायत