फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो माइल चौराहे पर चला ट्रैफिक पुलिस का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मिनट में ही बदल गई चौराहे की सूरत
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर शनिवार को ट्रैफिक पुलिस का अमला जीरो माइल चौराहे पर पहुंचा तो 20 मिनट में ही चौराहे की सूरत बदल गई। ट्रैफिक ने चौराहे के सौ मीटर के दायरे में सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों को हटवा दिया। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के निर्देश पर दोपहर को सीओ ट्रैफिक, टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान टीम के साथ जीरो माइल चौराहे पर पहुंचे। पुलिस ने बेगमपुल से लेकर जीरो माइल तक सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से खड़े वाहनों के साथ अतिक्रमण भी हटवाया। इस दौरान चालक अपने ऑटो व ई रिक्शा लेकर भागने लगे। ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे पर एक डग्गामार जीप को भी सीज कर दिया। यात्री जीप अंबाला स्टैंड से यात्री बैठाकर चली थी। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ ठेले, फड़ और अतिक्रमण भी हटवाया। इस दौरान 70 वाहनों पर फोटो चालान चस्पा किए। 11 कार क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजीं।
विज्ञापन


नो टेंपो जोन में भी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने नो टेंपो जोन में बेगमपुल चौराहे से लेकर तेजगढ़ी तक भी अभियान चलाया। इस दौरान 15 ऑटो, 9 ई रिक्शा और एक जुगाड़ को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया।

सड़क पर संभलकर करे वाहन खड़े
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि एक नवंबर से 16 दिसंबर तक ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई की है। डेढ़ माह में ट्रैफिक पुलिस ने 320 वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन भेजा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े वाहन पर सौ रुपये का चालान किया जाता है। चालान के अलावा जब वाहन मालिक पुलिस लाइन में ट्रैफिक कार्यालय से अपने वाहन को छुड़ाने जाएगा। तो ट्रैफिक पुलिस क्रेन का खर्च भी वसूलती है। दो पहिया वाहन उठाकर ले जाने में क्रेन का खर्च सौ रुपये, चार पहिया वाहन में क्रेन का खर्च 200 रुपये, और अन्य बड़े वाहनों में 400 रुपये खर्च वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


आज लालकुर्ती पैठ में चलेगा अभियान
टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि रविवार को लालकुर्ती पैठ बाजार में अतिक्रमण, अवैध वाहनों पर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस अवैध ई रिक्शा और ऑटो पर भी कार्रवाई करेगी।

खास बात
जीरो माइल चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान
अवैध तरीके से वाहनों को हटवाया, 11 कार पुुलिस लाइन भेजी गईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें