मेेरठ। करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में किचन गार्डन की टीम ने संजीवनी महिला संस्थान को हराकर फाइनल जीत लिया।
मैच का शुभारंभ डॉ. बीडी पांडे जेल अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच आईएमए लेडिज विंग व संजीवनी महिला संस्थान के बीच हुआ। जिसमें संजीवनी की टीम विजेता बनी। दूसरे मैच में किचन गार्डन एसोसिएशन की टीम ने लीडिंग चैलेंजर्स को हराकर जीत की ट्रॉफी कब्जाई। फाइनल मुकाबला संजीवनी महिला व किचन गार्डन के बीच हुआ। जिसमें किचन गार्डन की टीम ने बाजी मारी जबकि संजीवनी महिला संस्थान की टीम उपविजेता रही। निशी जैन को वुमन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बॉलर रेखा राणा रहीं जबकि पूजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
एसएसपी मंजिल सैनी ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मैच के अंपायर हर्ष यादव और अनुराग गौतम रहे। नवीन गुप्ता, रोहित ने कमेंट्री की। कोच अतहर अली रहे। सचिन गुप्ता, कनिका तोमर, संजीवनी उपाध्यक्ष प्रतिभा त्यागी, चारुल जैन, डॉ. सीमा जैन, कमलेश जैन, शालिनी गुप्ता, रेशु अग्रवाल, श्वेता, प्रभा, मीनाक्षी जैन, सुषमा गुप्ता, रितु जैन, तनु अग्रवाल, चियर गर्ल पारुल बंसल ने सहयोग दिया।
खास बात
- निशी जैन, पूजा व रेखा बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी