फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष में 10 हजार से ज्यादा बच्चों का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। मिशन इंद्रधनुष केतहत दो चरणों में 10 हजार से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण किया गया है। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम प्रदेश के 52 जनपदों और आठ शहरी क्षेत्रों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान माह अक्तूबर 2017 से जनवरी 2018 तक चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। अभियान का पहला चरण आठ अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक संचालित किया गया। इसमें मेरठ के शहरी क्षेत्र में 719 टीकाकरण सत्र आयोजित कर 13150 बच्चों के सापेक्ष 9227 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 2023 बच्चे ऐसे थे, जिन्हें पहली बार वैक्सीन दी गई थी। 1726 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण और 478 बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया गया। साथ ही 1250 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया। द्वितीय चरण में 1418 बच्चों का टीकाकरण किया गया। 193 गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें