फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक से कई ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक से प्रभावित हुईं कई ट्रेन
विज्ञापन

मेरठ। मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून-हरिद्वार रेल सेक्शन के हर्रा वाला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक का असर वहां से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों पर पड़ने लगा है। इसमें मेरठ से होकर देहरादून जाने वाली ट्रेन भी शामिल है। शुक्रवार को बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस को हरिद्वार तक ही भेजा जा सका। यह ट्रेन आठ नवंबर तक देहरादून की बजाय हरिद्वार से ही चलाई जाएगी। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस 4 व 5 नवंबर को हरिद्वार से ही संचालित होगी। इसके अलावा देहरादून-उज्जैन (उज्जैनी) एक्सप्रेस को भी 5 व 7 नवंबर को हरिद्वार से ही चलाया जाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने दी।
विज्ञापन



नौ घंटे देरी से पहुंची नौचंदी, संगम रही आठ घंटे लेट
मेरठ। नौचंदी और संगम एक्सप्रेस रद करने के बाद भी राइट टाइम नहीं हो पा रही हैं। रेलवे की नई समय सारिणी में ट्रेनों के समय में फेरबदल की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। नौचंदी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में ही पांच मिनट का परिवर्तन किया गया। शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट होकर शाम करीब सवा पांच बजे और संगम एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से शाम करीब तीन बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। सुपर एक्सप्रेस भी दोनों तरफ से तीन-तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें