फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 22 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 127

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के 22 नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 127
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू के 22 नए मरीज मिले हैं, जिनमें चार मेरठ, 10 हापुड़, तीन बागपत, तीन बुलंदशहर और दो गाजियाबाद के हैं। जिले में शनिवार तक 127 मरीजों को डेंगूू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें देहात क्षेत्र के 26 और शहरी क्षेत्र के 101 मरीज हैं।
विज्ञापन

मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ के जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें अक्षत गुप्ता, राहुल सिंह, कविता और अफसाना शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूलर या बाल्टी आदि में पानी भरा न छोड़े, पानी रोजाना बदलते रहें, ताकि डेंगू के मच्छर न पनप सकें। इसके अलावा जहां डेंगू का लार्वा मिल रहा है, वहां मलेरिया विभाग द्वारा नोटिस भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें