मेरठ। आईआईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजूकेशन बीएड कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह किया गया। प्रोवीसी अभिनव अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल नीता गौड़ और लेक्चरर नौशाद आलम ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
सफल उद्यमी बनने के टिप्स दिए
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय उद्यमिता कार्यशाला की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि दिनेश चंदवानी ने छात्रों को सफल उद्यमी बनने के टिप्स दिए। प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना 2015 के बारे में जानकारी दी गई। सीमित पूंजी और संसाधन में कैसे उद्योग शुरू किया जाए इस बारे में बताया। वीके अरोड़ा ने भी टिप्स दिए। इस दौरान एमआईईटी के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. अजय सिंह, विख्यात सिंघल मौजूद रहे।
दीवान ग्रुप के 33 छात्रों का चयन
मेरठ। दीवान वीएस ग्रुप के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के 33 छात्र-छात्राओं का प्रसिद्ध ई कॉमर्स कंपनी ओयो रूम्स में चयन हुआ है। कंपनी के एचआर हेड ने संस्थान और छात्रों की तारीफ की। ग्रुप के चेयरमैन विवेक दीवान और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिटायर कर्नल नरेश गोयल ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
इतिहास के कोर्स वर्क की आंतरिक परीक्षा 16 से
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में प्री पीएचडी कोर्स के तहत कोर्स वर्क पूरा करने वाले छात्रों की आंतरिक प्रोजेक्ट परीक्षा 16 और 17 सितंबर को परीक्षा विभाग में सुबह नौ बजे से होगी।
फोटो ई की पीएच में कैंट बोर्ड नाम से है...
कैंट बोर्ड को मिला ओडीएफ सर्टिफिकेट
मेरठ। मेरठ कैंट बोर्ड को बृहस्पतिवार को बनारस में आयोजित समारोह में रक्षामंत्री निर्मला सीताराम ने खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) सर्टिफिकेट दिया। मध्य कमान की चार छावनियों को ओडीएफ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसमें बनारस भी शामिल है। सर्टिफिकेट लेने के लिए कैंट बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल के मनमीत सिंह, उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सीईओ राजीव श्रीवास्तव, सभासद में विपिन सोढ़ी, अनिल जैन, मंजू गोयल, बुशरा कमाल, धर्मेंद्र सोनकर, नीरज राठौर शामिल रहे। मध्य कमान में मेरठ छावनी को सबसे पहले ओडीएफ घोषित किया गया था। मेरठ छावनी मध्य कमान की सबसे बड़ी और देश की दूसरी सबसे बड़ी छावनी है। ओडीएफ से पहले टीम सर्वे के लिए कैंट क्षेत्र में आई थी। खुले में शौच मुक्त घोषित करने के अतिरिक्त टीम ने मेरठ छावनी की सुंदरता और सफाई की तारीफ की।