फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस् था को लेकर सड़क पर उतरे एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने देखी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा
विज्ञापन


- एडीजी जोन ने कहा कि डाक कांवड़ पर रखी जाए पैनी नजर
- पुलिस अफसरों ने शहर में अलग अलग स्थानों पर आरएएफ के साथ निकाला फ्लैग मार्च


मेरठ। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन प्रशांत कुमार बुधवार दोपहर को पुलिस अफसरों के साथ बेगमपुल पर पहुंचे और क ांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीजी के पहुंचते ही पूरा पुलिस अमला सड़क पर उतर आया। उसके बाद शहर और कांवड़ मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर पुलिस अफसरों ने एटीएस और आरएएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला।
एडीजी के साथ आईजी रेंज रामकुमार, एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी सिटी एमएस चौहान भी थे। एडीजी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर यदि पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की डयूटी की प्रति लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिवरात्रि से पहले औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों पर भी सुरक्षा कड़ी जाए। पुलिस अफसरों ने रूड़की रोड के अलावा बेगमपुल से घंटाघर तक भी फ्लैग मार्च निकाला। आईजी और एडीजी ने एसएसपी को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी नजर रखी जाए। कांवड़ियों के बीच में किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जान दिया जाए। कांवड़ शिविरों के पास से भी वाहन नहीं निकलने चाहिए। डाक कांवड को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरों की व्यवस्था देखी
दिल्ली रोड के बाद अफसरों का अमला घंटाघर पर एसपी सिटी ऑफिस पहुंचा। शहर के मुख्य स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज कंट्रोल रूम से देखी। एडीजी ने कहा कि मुख्य स्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीओ और इंस्पेक्टर खुद निगरानी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें