फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मामला सीएम के दरबार पहुंचा, सीएम आफिस से मांगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन


मेरठ। पीवीवीएनएल ने बिना टेंडर ही चहेते ठेकेदारों का ‘कांवड़ यात्रा विद्युत सुरक्षा’ का काम दे दिया। शिकायत पर सीएम कार्यालय ने ऊर्जा भवन से जवाब मांगा है। ऊर्जा भवन से भी मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। छह लाख का इस टेंडर में नियम की धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन

ममता ट्रेडर्स के संचालक अमरीश अग्रवाल ने सीएम को भेजी शिकायत में कहा कि इस टेंडर की देय तिथि 14 जुलाई थी। इससे पहले ही बिना टेंडर खोले काम जारी कर दिया। इसके अलावा मेंटीनेंस से संबंधित टेंडर नंबर 31, 32, 33, 34/17-18 की देय तिथि 1 अगस्त रखी गई है। लेकिन अब तक इन चारों टेंडरों को भी वेबसाइट पर लोड नहीं किया गया है। ये टेंडर करीब बीस लाख के हैं। विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता रवि अग्रवाल का कहना है कि डीएम द्वारा जल्द कार्य कराए जाने के आदेश पर वर्क आर्डर देकर कार्य कराए गए हैं। आरोप बेबुनियाद है।एक अगस्त वाले जो टेंडर साइट पर नहीं डाले गए उन्हें जल्द ही डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें