फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंटू राणा की मौत की हो उच्चस्तरीय जांच: भदौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अखिल भारतीय राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयचंद भदौरिया ने समाजवादी पार्टी के नेता पिंटू राणा की दुर्घटना में हुई मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। कहा है कि यह दुर्घटना नहीं एक साजिश नजर आ रही है।
विज्ञापन

एक जुलाई को सिरसागंज आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शिकोहाबाद के बाद सपा नेता पिंटू राणा की एक दुर्घटना में मौत हो गई। अचानक उनकी फॉर्च्युनर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और गाड़ी में सवार पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी प्रदीप गर्ग और चालक दिनेश घायल हो गए। पिंटू अखिल भारतीय राजपूताना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयचंद भदौरिया बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस तरह का घटनाक्रम है उससे लग रहा है कि पिंटू की मौत एक साजिशन की गई हत्या है। कई अहम सवाल खड़े हो रहे हैं। मसलन, पिंटू की चार अंगूठी, दो मोबाइल, सारे कपड़े, सूटकेस व अन्य सामान इस दौरान कहां गायब हो गया। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि पिंटू के पास कैश रकम भी थी जो नहीं मिली। पिंटू के पास मात्र एक चार्जर तथा एक जुर्राब ही मिला। बाकी सामान कहां गया। यह सब परिस्थितियां एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं। कहा कि हम हर स्तर पर इसकी वकालत करेंगे। पिंटू एक बेहतरीन युवा नेता था। इस प्रकरण को शासन प्रशासन इसे गंभीरता से लें और जांच करे।
विज्ञापन

खास बातें
अखिल भारतीय राजपूताना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जयचंद भदौरिया ने उठाए पिंटू राणा के साथ हुई दुर्घटना पर सवाल
कहा यह दुर्घटना नहीं, साजिशन की गई हत्या लग रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें