फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का उत्पीड़न किया तो होगी कार्रवाई: दिलेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ (ब्यूरो)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या मंजू दिलेर ने कहा कि सफाई कर्मियों के हितों की अनदेखी न हो। खाली पदों पर भर्ती कराई जाए। यदि सफाई कर्मचारियों के शोषण की शिकायत आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह निर्देश बुधवार को बचत भवन में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने नगर निगम और नगर निकायों में सफाई कर्मियों के रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए इनकों समय रहते न भरे जाने के कारणों को भी जाना। सफाई कर्मियों की पदोन्नति एवं अन्य सर्विस प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांग रखी। सदस्या ने समय सीमा के अंदर निराकरण के निर्देश दिए। नगर आयुक्त मनोज सिंह चौहान, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजू धवन, महामंत्री कैलाश चंदोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें