फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समारोह में 51 महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान

विज्ञापन
सीसीएसयू में बनाया गया रिकॉर्ड एक साथ बैठकर पड़ी सभी ने किताब
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से आईएमए भवन में नारी शक्ति सम्मान समारोह-2025 का आयोजन किया गया। समारोह में 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षा सेवा भारती क्षेत्रीय अध्यक्ष मिथलेश तोमर ने कहा कि धनसिंह कोतवाल द्वारा शोध संस्थान द्वारा शुरू किया गया नारी शक्ति सम्मान समारोह वास्तव में नारी के सम्मान को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ नूपुर गोयल ने कहा कि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की माता ने ऐसे सपूत को जन्म दिया, जिसने देश को आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि माताएं अपने बच्चों को वीर बनाने में, राष्ट्रभक्त बनाने में योगदान दें। इसके लिए बच्चों को संस्कारवान बनाएं। महिलाएं खुद भी सशक्त हों और बच्चों को भी सशक्त बनाएं।
समारोह में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए हमें बहुत बड़े कार्य करने की आवश्यकता नहीं है। बस छोटे कार्य को बड़ी सोच से करने की आवश्यकता है। चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल और अन्य क्रांतिकारियों पर शोध कार्य करने वाले, शिक्षा उत्थान, खेल, चिकित्सा, व्यवसाय, कृषि, कला, विज्ञान, प्रबंधन, योग, समाजसेवा और महिला उत्पीड़न से बचाव में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार नागर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर देवेश चंद्र शर्मा, प्रोफेसर प्रशांत कुमार, डॉक्टर उमेश कुमार पटेल, पूर्व इंस्पेक्टर चेतन सिंह, एडवोकेट राजेंद्र राणा, राजबल सिंह, अशोक चौधरी, मनोज बुटार, सत्येंद्र भड़ाना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें