फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से बाहर होंगे 5000 डीजल चालित ऑटो और टेंपो

Fri, 05 Jul 2019 03:49 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजल से चलने वाले ऑटो और टेंपो जल्द से शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएंगे। शहर में बढ़ रहे प्रदूषण और बिगड़ी यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने आरटीओ को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि शहर में सिर्फ सीएनजी चालित ऑटो ही चल सकेंगे। डीजल वाले ऑटो शहर से बाहर देहात के मार्गों पर ही चल सकेंगे। जल्द ही ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ इनके खिलाफ अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वर्तमान में शहर में साढ़े नौ से दस हजार ऑटो और टेंपो दौड़ रहे हैं। इनमें डीजल से चलने वाले खटारा वाहन 15 साल से 20 साल पुराने हैं। इनकी संख्या शहर में करीब पांच हजार है। करीब इतने ही टेंपो और ऑटो सीएनजी से चल रहे हैं। एसपी ट्रैफिक की ओर से लिखे गए पत्र के कहा गया है कि शहर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन डीजल चालित ऑटो का कांटेक्ट कैरी परमिट है। लेकिन इनके चालक परमिट का उल्लंघन कर बीच रास्ते में वाहन रोककर यात्रियों को बैठाते हैं। इनको शहर से बाहर करना है।
इन मार्गों पर दौड़ रहे
टीआई डीडी दीक्षित का कहना है कि शहर में जीरो माइल से लेकर मोदीपुरम, जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, गंगानगर, रजपुरा, साकेत चौराहे से गंगानगर मवाना रोड, साकेत चौराहे से तेजगढ़ी, तेजगढ़ी से एल ब्लॉक तिराहा, गढ़ रोड, दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर परतापुर, मवाना अड्डे से हापुड़ अड्डा, हापुड़ अड्डे से एल ब्लॉक रोहटा रोड पर पर डीजल वाले टेंपो चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
 डीजल से चलने वाले ऑटो शहर से बाहर किए जाएंगे। आरटीओ के साथ मिलकर पुलिस इन पर सख्त कार्रवाई करेगी। शहर में सीएनजी के अलावा कोई भी ऑटो या टेपों नहीं चलेगा। आरटीओ को पत्र लिख दिया गया है। -संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें