फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में भिड़े दो मुनीम, एक ने दूसरे को छत से फेंका, मौत का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 03:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में बोहला-मलकपुर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर एक मुनीम ने दूसरे मुनीम को छत से फेंक दिया। सीएचसी ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से पहले शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बिनौली क्षेत्र के गांव रंछाड़ का निवासी उपेंद्र शर्मा (40) बोहला-मलकपुर रोड पर स्थित प्रकाश ब्रिक फील्ड पर मुनीम था। इसी भट्ठे पर मुनीम नीरज शर्मा निवासी कैराना भी रहता था। बुधवार रात भट्ठे पर दोनों मुनीम ऊपर के कमरे में थे और शराब पीते समय दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि नीरज शर्मा ने उपेंद्र शर्मा को ऊपरी छत से नीचे फेंक दिया और बाद में वह उसे लेकर सीएचसी आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस घटना की सूचना मिलने पर उपेंद्र शर्मा के भाई हरिओम और अन्य परिवार के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने नीरज शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पुलिस भट्ठे पर पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो स्थिति स्पष्ट हो गई कि नीरज शर्मा ने उसे छत से फेंका है। उसके भाई कृष्णपाल और हरिओम शर्मा ने नीरज शर्मा निवासी कैराना को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


वहीं, उपेंद्र शर्मा की मौत के बाद उसकी पत्नी सीमा और परिवार की अन्य महिलाओं का रो- रोकर बुरा हाल था। महिलाएं सीमा को ढांढस बंधाने में जुटी थीं। उपेंद्र शर्मा के दो बेटे 14 वर्षीय प्रथम और 11 वर्षीय शिवम भी बिलखते रहे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें