फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मुठभेड़ में 50 हजारी बदमाश ढेर, हत्या सहित 14 से अधिक केस हैं दर्ज

Tue, 17 Mar 2020 06:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहरानपुर में थाना मंडी क्षेत्र में सोमवार देर रात सकलापुरी रोड पर पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजारी बदमाश आबाद मारा गया जबकि एक पुलिस उपनिरीक्षक और एक आरक्षी घायल हो गए। मारा गया बदमाश दस साल से फरार था। इस पर हत्या सहित 14 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाग में कुछ बदमाश भारी मात्रा में असलहो के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है, सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, थाना मंडी पुलिस एवं अभिसूचना विंग की टीम द्वारा सकलापुरी रोड पर बाग की घेराबंदी की गई। इसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। 

पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश आबाद पुत्र लक मीरा निवासी ग्राम दतौली मुगल थाना फतेहपुर सहारनपुर पुलिस की गोली से घायल हुआ, एवं अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस पार्टी के उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार एवं आरक्षी कुणाल मलिक भी घायल हुए हैं तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम रजनीश उपाध्याय एवं उप निरीक्षक जर्रार हुसैन की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। घायल बदमाश को प्राथमिक जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। फरार बदमाशों की तलाश जारी है। बदमाश 50000 रुपये का इनामी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें