फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिल रही छूट, फिर भी 50 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं किया बिजली बिल जमा

Mon, 20 Jul 2020 07:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजली मीटर
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते खराब स्थिति से जूझ रहे उद्यमी और कारोबारी फिक्स चार्ज की छूट के बावजूद बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। अब तक करीब 83 हजार उपभोक्ताओं में से करीब 33 हजार ने ही बिजली बिल जमा कर फिक्स चार्ज की छूट प्राप्त की है। करीब 50 हजार उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन


दरअसल उपभोक्ताओं को छूट का लाभ देने के लिए सरकार ने समय बढ़ाकर बिल जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है। लॉकडाउन के चलते इंडस्ट्री, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें आदि बंद रही थीं। इस पर उद्यमियों और व्यापारियों ने सरकार से बिजली बिलों में तीन महीने के फिक्स चार्ज की छूट देने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उद्यमियों और कारोबारियों की आधी अधूरी मांग मानते हुए एक महीने के फिक्स चार्ज की छूट दी थी। इसके लिए भी सरकार ने 30 जून तक संपूर्ण बकाया बिल जमा कराने की शर्त लगाई थी। हालांकि अभी तक 50 हजार उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा नहीं किया है।

31 जुलाई तक बढ़ाई छूट
योजना का लाभ लेने से काफी उपभोक्ताओं के छूट जाने पर प्रदेश सरकार ने छूट की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। यूपीपीसीएल चेयरमैन अरविंद कुमार ने 31 जुलाई तक बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के बिलों में फिक्स चार्ज की छूट देने के साथ ही बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


10.38 करोड़ की मिलेगी छूट
फिक्स चार्ज की छूट के दायरे में आ रहे शहर के सभी उपभोक्ता यदि बकाया बिल जमा कर देंगे तो करीब 10.38 करोड़ रुपये की फिक्स चार्ज की छूट का लाभ मिलेगा।

बोलते आंकड़े
इंडस्ट्री
उपभोक्ता जमा किया
339 294
व्यावसायिक
उपभोक्ता जमा किया
10435 5320
दुकानदार
उपभोक्ता जमा किया
71779 28256

काटा जाएगा कनेक्शन
50 हजार उपभोक्ता ऐसे बचे हैं जिन्होंने बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया है। संपूर्ण बकाया बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ही फिक्स चार्ज की छूट मिलेगी। जो बिल जमा नहीं करेगा उसका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। - एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर, पीवीवीएनएल मेरठ
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें