परतापुर। महरौली गांव में आम के बाग में 50 हरे पेड़ काट दिए गए। पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। जो पेड़ काटे गए हैं, उनके संबंध में जुर्माना वसूला जा रहा है।
महरौली निवासी किसान ब्रजवीर का आम का बाग है। उन्होंने बाग किसी और को दे दिया था। तीन दिन पहले यहां पर लोगों ने पेड़ों की कटाई करनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने देखकर पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपी भाग निकले। सूचना दिए जाने पर मंगलवार को वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और कटे पेड़ों को कब्जे में ले लिया। लोगों ने जहां 50 पेड़ काटे जाने की बात कही। वहीं, वन विभाग के रेंजर नरेश कुमार का कहना है कि 11 पेड़ काटे हैं। जिनके संबंध में जुर्माना वसूला जा रहा है। पूरे मामले में किसान ब्रजवीर का कहना है कि इन पेड़ों पर फल नहीं आ रहे थे। पेड़ों में रोग लग गया था, इस वजह से उन्होंने ये बेच दिए थे।