नए साल पर दोपहर के समय सरधना अडडे पर वाहन चेकिंग करती लालकुर्ती पुलिस। ............ संवाद..
मेरठ। नए साल के पहले दिन गैंगस्टर अधिनियम के तहत रेंज में पचास प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें 194 शातिर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ में 26 प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें सौ आरोपी शामिल हैं। बुलंदशहर में दस प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 35 आरोपियों को शामिल किया गया है। बागपत में छह प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 29 आरोपी और हापुड़ में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 30 आरोपी शामिल किए गए। रेंज में 194 आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। डीआईजी ने बताया कि अपराध को रोकने के लिए शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर लगाने का निर्णय लिया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।