फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजघाट दशहरा मेले के लिए सोहराब गेट डिपो से चलेंगी 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ज्येष्ठ के दशहरे पर यात्रियों की सुविधा के लिए सोहराब गेट डिपो से 50 बस बृजघाट के लिए लगाई गई हैं। ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा मवाना डिपो से मखदूमपुर गंगा स्नान जाने वाले यात्रियों के लिए भी बसें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

ज्येष्ठ दशहरा आज है। इस दिन मेरठ से ही नहीं बल्कि पश्चिम उप्र, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से भी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए बृजघाट पहुंचते हैं। यह बड़ा धार्मिक मेला है। इस दिन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बच्चे के बाल मुंडन से लेकर कई संस्कार किए जाते हैं। इस मेले का बड़ा महत्व है। इसलिए सभी शहरों से मेले में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में जहां भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, वहीं रोडवेज ने भी अतिरिक्त बसें लगाने का काम किया है।
सोहराब गेट डिपो प्रभारी आसिफ अली का कहना है कि बृजघाट जाने वाले यात्रियों के लिए 50 बसों की व्यवस्था की गई है। चूंकि मेला है, इसलिए यात्रियों की संख्या भी अधिक रहेगी। यात्रियों के हिसाब से बसें संचालित रहेंगी। मेरठ से मुरादाबाद और लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों के रूट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी यात्रियों को पुराने मार्गों से ही बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें