मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका शाहिस्ता ने सोशल मीडिया पर अपना पाॅर्टल चलाने वाले लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी सोनू चौहान के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है।
मेरठ में ब्रह्मपुरी थाने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका शाहिस्ता ने सोशल मीडिया पर अपना पाॅर्टल चलाने वाले लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी सोनू चौहान के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन निवासी शाहिस्ता ने रिपोर्ट में बताया कि वह शॉप्रिक्स मॉल में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। आरोप है कि सोनू चौहान ने दो-तीन बार उसके ब्यूटी पार्लर की दुकान का फोटो अपने सोशल मीडिया पॉर्टल पर चलाया है। उसने उसकी अनुमति के बिना इसे चलाया। अब वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर इसका परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
दिव्यांग साइबर कैफे संचालक से की मारपीट
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में लिसाड़ी गेट रोड पर दिव्यांग साइबर कैफे संचालक मोहसिन के साथ आशु निवासी गुलजार इब्राहिम कॉलोनी ने मारपीट कर दी। दोनों के बीच आधार कार्ड से रुपये निकलने पर कमिशन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों एक ही कॉलोनी के हैं। आरोप है कि आशु ने दुकान में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। ब्रहमपुरी थाना पुलिस ने मोहसिन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आशु को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद