उधर शनिवार को यमुना नदी में शनिवार को तीन बजे यमुना में पांच लाख तीन हजार 937 क्यूसेक पानी तथा शाम चार बजे भी इतना ही पानी डिस्चार्ज किया गया। जिसे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ चौकियों को सतर्क करने के साथ ही ड्रेनेज विभाग की ड्यूटी लगा दी गई है।
उधर, एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताय कि यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हलका लेखपालों को क्षेत्र पर नजर रखने को कहा गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/