जीएसटी घोटाले मामले को लेकर कचहरी स्पेशल सीजीएम कोर्ट मे पेशी पर आया दाएं से दुसरा कम्पनियो का ड?
मेरठ। फर्जी बिल के माध्यम से फर्जी लेन-देन कर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का सरकार को चूना लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मेरठ यूनिट की डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डीजीजीआई के अधिकारी प्रवण कुमार और निखिल कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुकेश है। वह कोटद्वार में लोहे से संबंधित फर्म चला रहा था। वह फर्जी बिल या फर्जी इनवाइस बनाकर इनपुट क्रेडिट टैक्स के माध्यम से रिफंड क्लेम करता था। उसने सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की चोरी कर हानि पहुंचाई है। मंगलवार को कोटद्वार में छापा मारा गया। बुधवार को फर्म संचालक को जली कोठी स्थित डीजीजीआई कार्यालय बुलाकर गिरफ्तार किया गया। इस तरह के फर्जीवाड़े में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।