फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मिनट में 10 गाड़ियों की उड़ाई बैटरी

विज्ञापन
प्रगति नगर में कार की बैटरी चुराता चोर।
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

शहर में बैटरी चोरों का आतंक बढ़ने लगा है। मंगलवार आधी रात सिविल लाइन क्षेत्र में बदमाश महज 12 मिनट में 10 गाड़ियों की बैटरी चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित वाहन स्वामियों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
वारदात प्रगति नगर की है। देररात करीब 2:45 बजे पर एक सफेद रंग की कार क्षेत्र में पहुंची। एक युवक कार से उतरा। पास में खड़ी गाड़ी के पास पहुंचा और बिना किसी औजार के बोनट खोल लिया। चंद सेकेंड में बैटरी निकालकर युवक अपनी गाड़ी में आकर बैठ गया। इसके बाद कार थोड़ी दूर पर खड़ी अन्य कार के पास जाकर रुकी। युवक ने उस कार की भी बैटरी निकालकर अपनी गाड़ी में रख ली। इस तरह महज 12 मिनट में युवक ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों की बैटरी चोरी कर ली। सुबह एक युवक सीटू ने गाड़ियों का बोनट खुला देखा। उसने बोनट उठाकर देखा तो बैटरी गायब थी। धीरे-धीरे पता चला कि कई वाहनों की बैटरी गायब है। इसके बाद गली के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आक्रोश जताया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आखिर कब खुलेंगी वारदात
बदमाशों का यह गिरोह नौचंदी क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक बैटरी चोरी की वारदात कर चुका है। हाल ही में मेजर ध्यानचंद नगर और सूर्य पैलेस में बदमाशों ने तीन घंटे में 65 फैक्टरियों के जनरेटरों से 130 बैटरियां चोरी की थीं। दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। वारदात को लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। लगातार वारदात के बाद भी पुलिस बैटरी चोर गैंग के आगे बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन

----
सीसीटीवी की मदद से चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है। कार स्वामियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - संजीव देशवाल, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें