फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कोरे कागज डालने की जांच शुरू

Tue, 02 Sep 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अमर उजाला में ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर बिल के नाम पर कोरे कागज डालने के मामले की प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। इसके लिए अब पंचायत से जवाब भी मांगा जा रहा है। इसके लिए गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

जिलेभर की कई पंचायतों में ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायतों में हुए काम का ब्योरा डाला जा रहा है। नजीबाबाद में ग्राम पंचायत अकबरपुर की पड़ताल में पता चला कि अधूरे बिलों पर ही भुगतान किया गया है। वहीं कई कार्यों के भुगतान में बिल के नाम पर कोरे कागज डाले गए हैं। ऐसा ही हाल धामपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलाद्दीनपुर में मिला। यहां पर तालाब पर पैसा तो खर्च हुआ पर उसके हालात नहीं बदले। इसके अलावा ई-स्वराज पोर्टल से स्योहारा ब्लॉक की पंचायत अलाद्दीनपुर की पड़ताल की गई तो वहां भी बिल के नाम पर कोरे कागज अपलोड किए गए थे।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने इस मामले को लेकर जांच शुरू करा दी है। डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह पता करें कि ग्राम पंचायत स्तर से ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जो बिल अपलोड होने थे, वह क्यों नहीं डाले गए। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें