फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा 48 किलो गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 10:30 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना

सार

रविवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत की और से आ रही एक सेंट्रो कार को पकड़ लिया। पुलिस के कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट रखे मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने आंध्र प्रदेश से तस्करी कर लाया जा रहा 48 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक सेंट्रो कार व एक मोबाइल भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। 

विज्ञापन


रविवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र के यमुना ब्रिज स्थित पुलिस चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत की और से आ रही एक सेंट्रो कार को पकड़ लिया। पुलिस के कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 49 छोटे बड़े पैकेट रखे मिले। जिनमें 48 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं मौके से पुलिस ने दो तस्करों सतवीर व शकील निवासी टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल, एक पेचकस व तस्करी में प्रयुक्त की जा रही सेंटर कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी आंध्र प्रदेश राज्य से गांजा कम दामों पर लाकर आसपास के जिलों में अधिक दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें