फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रविवार से शुरू होगा 48 दिवसीय भक्तामर पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में स्थित कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ होने जा रहा है।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि भक्तामर पाठ का 19वीं बार आयोजन किया जा रहा है, जो निरंतर 48 दिनों तक चलेगा। उन्होंने भक्तामर पाठ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि आचार्य मानतुंगाचार्य स्वामी को अभिमान से ग्रसित होकर 48 तालों के अंदर कारागार में बंद कर दिया था। वहां पर आचार्य ने भगवान आदिनाथ की आराधना और स्तुति भक्तामर पाठ के 48 काव्य के रूप में की तो स्वत: ही सारे ताले टूटते चले गए।
विज्ञापन

कैलाश पर्वत पर आचार्य भारत भूषण महाराज के पावन सानिध्य में प्रारंभ हो रहे भक्तामर पाठ में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचकर पुण्य का अर्जन करेंगे। उन्होंने कहा कि कैलाश पर्वत ही आदिनाथ भगवान की मोक्ष-स्थली है। जिसका प्रत्यक्ष दर्शन इस युग में संभव नहीं है। महाप्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि भक्तामर पाठ की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। रविवार की प्रात: झंडारोहण के साथ भक्तामर विधान का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें