फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे माह में 474 ई-रिक्शा बंद किए और 576 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकार के निर्देश पर अप्रैल में चलाए गए ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान में संभागीय परिवहन विभाग ने जहां 474 ई-रिक्शा बंद किए वहीं 576 के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इतना ही नहीं इस दौरान अन्य 960 वाहनों के खिलाफ ओवरलोड़ और अन्य बिंदुओं पर चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सरकार ने एक से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। मेरठ में संभागीय परिवहन और ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिदिन ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाया। ऐसी सभी ई-रिक्शाओं को बंद किया गया, जिनका रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है या फिर फिटनेस नहीं है। यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वाले ई-रिक्शाओं के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनमें काफी ई-रिक्शा नाबालिगों के हाथों में मिले। इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजकुमार सिंह का कहना है कि समय-समय पर इसी तरह अभियान चलते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें