मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से चलाई जा रही ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) में पहले दो दिन में मेरठ जनपद में 4,578 उपभोक्तओं ने योजना का लाभ उठाया। इस दौरान उन्होंने 305.76 लाख रुपये जमा किए, जिसमें उपभोक्ताओं ने 75.68 लाख के सरचार्ज की छूट का लाभ उठाया।
मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने बताया कि विभाग की ओर से गांव क्षेत्र में 104 स्थानों पर ओटीएस कैंप लगाए गए। इस दौरान उपभोक्तओं को एलएमवी-1, एलएमवी-2 वाणिज्यिक, एलएमवी-4 बी और एलएमवी-6 औद्योगिक संयोजन पर बकाए के सरचार्ज पर छूट दी जा रही है। पहला चरण 31 तक चलेगा, जिसमें सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी व तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा। अन्य चरणों में सरचार्ज पर छूट का प्रतिशत लगातार घटता जाएगा।