मेरठ में प्रेम विवाह का अजब गजब मामला सामने आया। यहां एक 20 वर्ष की दुल्हन अपने 45 वर्ष के पति के साथ पुलिस अधिकारी के दफ्तर पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाई।
मेरठ के मलियाना निवासी लक्ष्मी(20) अपने पति संतोष राणा(45) के साथ गुरवार शाम एसएसपी ऑफिस पहुंची। लक्ष्मी ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों से पूर कहानी बताई।
विज्ञापन
अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने की दे रहे धमकी
लक्ष्मी ने बताया कि उसने परिजनों के विरोध के बाद दूसरी जाति से जुड़े संतोष राणा से प्रेमविवाह किया। इसके बाद से लक्ष्मी का परिवार उसकी जान का दुश्मन बन गया। युवती का कहना है कि उसके परिवार के लोग उसके पति को लक्ष्मी के अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
लक्ष्मी का कहना है कि कुछ दिन पहले एसएसपी से गुहार लगाई थी। एसएसपी ने थाना पुलिस को नवदंपति की सुरक्षा के आदेश दिए। आरोप है कि इसके बावजूद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा चौकी इंचार्ज ने फोन पर युवती को धमकी दी। एसएसपी डा विपिन ताडा ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।