फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ रेंज में 44 फर्जी जमानती मिले, 21 मामले दर्ज किए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को जमानत दिलाने वाले पेशेवर और फर्जी जमानतदारों के खिलाफ चलाए गए एक माह के विशेष अभियान ऑपरेशन जमानतदार सत्यापन के तहत रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 2283 जमानतदारों का सत्यापन किया गया। इसमें से 155 पेशेवर, फर्जी या बाहरी जमानतदार पाए गए। इनमें से 44 ऐसे फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध 21 मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के चारों जनपदों मेरठ, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर में पिछले तीन वर्षों के दौरान संपत्ति से संबंधित गंभीर अपराधों जैसे डकैती, चोरी, लूट, छिनैती, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में अभियुक्तों की जमानत कराने वाले जमानतदारों का यह व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेशेवर और फर्जी जमानतदारों पर प्रभावी अंकुश लगाना है ताकि अपराधियों को जमानत दिलाने के लिए गलत तथ्यों और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि यह अभियान पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड को खंगालने के उद्देश्य से चलाया गया था। मेरठ जनपद में 720 का सत्यापन हुआ। इनमें पेशेवर जमानतदार 26 मिले जबकि, 28 फर्जी पाए गए। इस संबंध में 12 मामले दर्ज करके 28 आरोपियों को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें