फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला में स्नातक के 43.3 और शिक्षक के 68.9 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
दौराला में एमएलसी चुनाव की वोट डालने के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, सिंपल 
विज्ञापन
दौराला। विकास खंड दौराला परिसर में शुक्रवार को मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटियां लेकर पुलिस सुरक्षा में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

दौराला विकास खंड में कुल 789 मतदाता पंजीकृत थे। स्नातक के 625 मतदाताओं में से 271 ने मतदान किया। शिक्षक वर्ग के 164 मतदाताओं में से 113 ने वोट डाले। मतदान के लिए भाजपा मंडलाध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में केंद्र से 100 मीटर से अधिक दूरी पर पर्ची वितरण शिविर लगाया गया। सपा और ठकुराई गुट के समर्थकों ने भी शिविर लगाकर मतदाताओं को पर्चियां वितरित कीं। शिक्षक सीट पर भाजपा से श्रीचंद शर्मा, सपा से डॉ. नितिन तोमर और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. कुलदीप मलिक समेत अन्य उम्मीदवार मैदान में रहे। स्नातक सीट पर भाजपा से दिनेश कुमार गोयल, सपा से प्रमेंद्र सिंह भाटी और निर्दलीय प्रत्याशियों में अमित कुमार जैन समेत अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें