मेरठ। कोरोना संक्रमण को लेकर सुभाष नगर को हॉट स्पॉट बनाया है। यहां हॉट स्पॉट पर दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन और पुलिस ने हॉट स्पॉट सील कर दिया है। अग्रिम आदेश के बिना किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं हो सकेगा।
डीएम अनिल धींगरा के निर्देश पर सुभाष नगर को हॉट स्पॉट बनाया गया है। सदर क्षेत्र के जुबली गंज को पूर्व में हॉट स्पॉट बने छोटा बाजार रजबन से जोड़ा गया है। बिलाल मदरसा अंजुम पैलेस को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूं नगर से जोड़ा गया है। नल वाला संतर गली नंबर 16 निकट जाकिर कॉलोनी को पूर्व बने हॉट स्पॉट हुमायूंनगर से जोड़ा गया है। कोतवाली क्षेत्र के बिसात वाली गली, पूर्वा अब्दुल शाही गेट, मोहल्ला इमलियान को सराय बहलीम से जोड़ा है। हॉट स्पॉट के लिए डीएम ने आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले में अब हॉट स्पॉट की संख्या 43 हो गई है।