फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एथलेटिक्स सीरीज में दम दिखाएंगे 425 एथलीट

विज्ञापन
एथलेटिक्स सीरीज 15 की खबर के साथ
विज्ञापन
2 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में शामिल होंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से 2 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स सीरीज-15 कराई जा रही है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एएफआई की ओर से प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी एथलीट की सूची भी जारी कर दी गई है। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में 425 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।
एथलेटिक्स सीरीज-15 को लेकर अभी दो दिन पूर्व ही एएफआई और उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के सदस्यों की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। टीम की ओर से आवश्यक कार्यों कराए जाने को लेकर निर्माणदायी संस्था को निर्देश भी दिए थे। अब एफआई की ओर से खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें पुरुष वर्ग में 299 और महिला वर्ग में 126 कुल 425 एथलीट शामिल होंगे। मेरठ में प्रतियोगिता होने के बाद एथलेटिक्स सीरीज का फाइनल 10 सितंबर को दिल्ली में होगा। सभी सीरीज में पदक प्राप्त करने वाले एथलीट फाइनल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यह है पुरुष और महिला वर्ग में शामिल होने वाले एथलीट की संख्या
प्रतियोगिता में पुरुष 100 मीटर दौड़ में 71 एथलीट, 200 मीटर दौड़ में 51, 400 मीटर दौड़ में 30, हाई जंप में 18, लॉंग जंप में 36, ट्रिपल जंप में 16, शॉटपुट में 23, हैमर थ्रो में 23, जेवलिन थ्रो में 31 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में 19, 200 मीटर दौड़ में 12, 400 मीटर दौड़ में 17, 800 मीटर दौड़ में 12, 1500 मीटर दौड़ में 13, 100 मीटर बाधा दौड़ में 8, ऊंची कूद में 7, लॉंग जंप में 11, ट्रिपल जंप में 8, शॉटपुट में 10, हैमर थ्रो में 5 और भाला फेंक में 4 महिला एथलीट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद पहली बार हो रही है बड़ी प्रतियोगिता
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद पहली बार कोई बड़ा खेल आयोजन होने जा रहा है। एएफआई की ओर से मेरठ को इस प्रतियोगिता के लिए चुना जाना पड़ी बात है। पहली बार 400 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एथलीट यहां मेरठ पहुंचेंगे। इसे लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी पूरी तैयारी की जा चुकी है। प्रतियोगिता को लेकर एएफआई और खेल विभाग भी तैयारी में जुटा है। खेल निदेशालय की ओर से खेल संबंधित सभी उपकरण लिए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का लाईव प्रसारण भी किया जाएगा। यह एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चैनल पर होगा। इसके लिए तकनीकी टीम भी यहां एक दिन पूर्व मेरठ पहुंच जाएगी। स्टेडियम में सभी जगहों पर कैमरे लगाकर प्रतियोगिता का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें