फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा जाएगा 43 पार, 10 मई को बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा जाएगा 43 पार, 10 मई को बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन

मोदीपुरम। वेस्ट यूपी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो-तीन दिन में तापमान 43 डिग्री से ऊपर जाने के आसार हैं। इसके अलावा 10 मई को वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन

गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे है। तापमान बढ़ता जा रहा है और दिन में लू ने हाल बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आ रहे हैं। इसका असर साफ दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 48 से 72 घंटे में पारा 43 डिग्री से पार जा सकता है। मौसम कार्यालय के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 29 व न्यूनतम 17 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवा चल रहीं हैं और मौसम शुष्क हो रहा है। दिन में लू का असर अभी और बढेगा। राजस्थान की और से आ रही गर्म हवाओं से वेस्ट यूपी में पारा चढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी में रखे ध्यान
* दुपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चले
* बाजार की तैलीय पदार्थों के सेवन से बचे
* गर्मी में आने के बाद एकदम कोल्ड ड्रिक व ठंडा पानी न पीए
* शाम के समय हल्का भोजन खाए, और सलाद अधिक लें
* मच्छरदानी का प्रयोग करें
* नींबू पानी ज्यादा से ज्यादा पिये
* हरी सब्जी का अधिक सेवन करें।
* मौसमी फलों का अधिक सेवन करें और खीरे का जूस भी पीए।

सूर्योदय कल----5.32
सूर्यास्त आज----6.59
पूर्वानुमान
दिन में पारा चढेगा और मौसम गर्म रहेगा
पांडवनगर-----126
मुल्तान नगर ---108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें