फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की लाइन कटी, तीन दिन से बैंक कार्य ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की लाइन कटी, तीन दिन से बैंक कार्य ठप
विज्ञापन

फलावदा। फलावदा-मवाना मार्ग पर गांव नंगला हरेरू के पास बीएसएनएल की भूमिगत लाइन कटने से बैंकों में काम काज पिछले तीन दिन से ठप पड़ा है। जिस कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैंककर्मियों के अनुसार मवाना-फलावदा मार्ग पर नंगला हरेरू के पास बिजली विभाग द्वारा पोल लगाने के लिए गड्ढे खुदवाये जा रहे है। इस दौरान बीएसएनएल की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन कटने से बीएसएनएल सेवाएं ठप हो गई। फाल्ट होने के कारण बैंकों में कामकाज बंद है। तीन दिनों से बैंकों में लेनदेन का काम पूरी तरह रुका हुआ है। बताया कि बीएसएनएल अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। लेकिन तीन दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं, लेन देन न होने से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फलावदा निवासी रमेश ने बताया कि बैंकों में लेन देन न होने से पिछले तीन दिन से उसकी दुकान का सामान नहीं आ सका है। वहीं थोक विक्रेताओं की आरटीजीएस न होने के कारण कंपनी से माल नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें