चांदीनगर (बागपत)। फल पट्टी क्षेत्र रटौल गांव में उद्यान विभाग भारत सरकार के आयुक्त बीएनएस मूर्ति ने आम बागान मालिकों के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुनाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। आम के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की गई। रोग और कीटों की जानकारी ली।
शनिवार को सैय्यद फहाद के आवास पर उद्यान विभाग भारत सरकार के आयुक्त बीएनएस मूर्ति पहुंचे। यहां उन्होंने आगम बागान मालिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना। सैय्यद फव्वाद ने आयुक्त को अवगत कराया कि रटौल आम बागानों में लगने वाली रोग और कीटों के कारण उत्पादन कम होता है। जिस कारण आमदनी भी कम होती है। वही गांव में एक नर्सरी की जरूरत है। इससे लोग आम बागानों को बढ़ावा दें ओर रटौल के आमों को एक अलग पहचान मिले। समस्या सुनने के बाद आयुक्त ने हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वही किसानों के साथ आम बागानों की समस्या देखने के लिए वह रटौल के पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी के फार्म पर पहुंचे। यहां उन्होंने लगने वाली बीमारियों से अवगत कराया।
हबीब खान ने बताया कि सरकार की ओर से आम बागानों की जानकारी के लिए न तो कोई गोष्ठी की जाती और न ही कोई जानकारी दी जाती है। आयुक्त ने बताया कि जल्द लखनऊ से एक वैज्ञानिकों की टीम रटौल गांव आएगी और किसानों को समस्या का समाधान कराएगी। इस दौरान मेरठ मंडल उद्यान विभाग के उप निदेशक पंकज कुमार, बागपत के प्रभारी उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र, सैय्यद जव्वाद, हबीब खान, बाबू अब्बासी, डॉ. मिनाज, नोमान, शौकीन, मुजीब, बाबर चौहान, जावेद मौजूद रहे।