फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विक्टोरिया पार्क से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह से चल रहीं चुनावी तैयारियों की परीक्षा का दिन आ गया है। पहले चरण में 11 अप्रैल को मेरठ में होने जा रहे चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टी विक्टोरिया पार्क से रवाना होंगी। मंगलवार को पूरे दिन विक्टोरिया पार्क पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार सुबह 7:30 बजे से मतदान अधिकारी विक्टोरिया पार्क पहुंचने शुरू हो जाएंगे। यहां से चुनाव सामग्री लेकर 1198 मतदेय स्थल पर पहुंचने का क्रम शुरू हो जाएगा। जिले की सात विधानसभा सीटों पर 2740 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 10940 मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क में बुधवार सुबह से चुनाव कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें चुनाव सामग्री उपलब्ध करानी शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान डीएम से लेकर अन्य सभी अधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे। जिससे तय समय पर पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना किया जा सके। सभी अधिकारियों को समय का ध्यान रखते हुए व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बसों पर चस्पा किए नंबर
विक्टोरिया पार्क पर मंगलवार को अधिकतर बसों को खड़ा करा लिया गया। सभी बसों पर पोलिंग पार्टी के नंबर चस्पा कर दिए गए हैैं। जिससे पोलिंग पार्टी को बस ढूंढने में परेशानी न हो। एक बस में एक से अधिक पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। उसी के आधार पर बसों का रूट तय किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभावार लगाए गए टेंट
बुधवार को विक्टोरिया पार्क में चुनाव के लिए मिलने वाले सामान के लिए विधानसभावार टेंट लगाए गए हैं। पार्टी में पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय अधिकारी विधानसभावार आसानी से सामान ले सकेंगे। वहीं, मतदान अधिकारियों की अनुपस्थिति में रिजर्व स्टाफ भी तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें