फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवकुंज मार्ग पर सफाई में निगम को छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दीनगर माधवकुंज मार्ग की सफाई में निगम के छूटे पसीने
विज्ञापन

- सड़कों पर लगी झाड़ू तो नालियां की गयी साफ
- मच्छर मारने के लिए की गयी फॉगिंग


मेरठ। शताब्दीनगर के माधवकुंज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की सूचना पर निगम प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। निगम अधिकारियों का पूरा अमला माधवकुंज की सफाई में जुट गया। लगातार दो दिन से माधवकुंज, शताब्दीनगर, परतापुर दिल्ली रोड की सफाई चल रही है। मंगलवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने यहां की सफाई के लिए तीनों डिपो के प्रभारी, सफाई इंस्पेक्टर और सफाई कर्मचारी लगा दिए। दिनभर सड़कें और नालियां साफ की गईं। कूड़ा उठाया गया। सड़क किनारे जमे खरपतवार भी खत्म किए गए। सड़कों पर चूना डालकर चकाचक कर दिया गया। इतना ही नहीं पूरे क्षेत्र में मच्छर मारने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी रैली से पहले मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ पहुंच गए। पार्टी नेताओं ने जैसे ही निगम प्रशासन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के शताब्दीनगर स्थित आरएसएस के माधवकुंज में भी पहुंचने की सूचना दी तो निगम प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। बताया जा रहा है कि माधवकुंज में अमित शाह ही नहीं बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के भी पहुंचने का कार्यक्रम है। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने सोमवार से ही माधवकुंज और आसपास की सड़कों की सफाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें