फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के विरोध में आज बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की प्रेस वार्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी और महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने कचहरी में प्रेस वार्ता की।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि विगत 23 फरवरी को शामली में हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम की सभाओं का ‘बेंच नहीं तो वोट नहीं’ के नारों के साथ विरोध होगा। इसी क्रम में 28 मार्च को पश्चिम के वकील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में टोल प्लाजा के पास होने वाली चुनावी रैली का बेंच की स्थापना की मांग को लेकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ और जिला बार एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की समिति बनायी गयी है, जो 28 मार्च को विरोध प्रदर्शन का संचालन करेगी। दोनाें एसोसिएशन की संयुक्त सभा बुधवार सुबह 11 बजे कचहरी के पं. नानक चंद सभागार में होगी, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। उधर, लिपिक अधिवक्ता समिति ने भी प्रधानमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन में शामिल रहने का प्रस्ताव पास किया है। समिति के सचिव राहुल मित्तल ने बताया कि मंगलवार को सूरजबीर मलिक की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि 28 मार्च को केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव के अनुपालन में टोल प्लाजा पर सभी सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें