फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे बाहर नहीं तो, ऐसे ही जाम से जूझेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक परीक्षा से जाम हुआ शहर और हाईवे
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ी संख्या से दिल्ली रोड और हाईवे पर आई दिक्कत
परतापुर तिराहे पर दो किमी तो हाईवे पर पांच किमी लंबा जाम लगा
शहर से अधिकांश फोर्स वीआईपी ड्यूटी में गई थी गाजियाबाद
मेरठ। सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के कारण शुक्रवार को वाहनों का दबाव इस तरह शहर और हाईवे पर दिखा कि यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। वहीं ट्रैफिक और थाना पुलिस गाजियाबाद में वीआईपी कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगी रहीं। ऐसे में कई मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे रहीं। शाम को जाम से कुछ निजात मिली, लेकिन रात में फिर से दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम लग गया।
शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए शहर में कई सेंटर बनाए गए थे। ऐसे में शहर में शुक्रवार को 30 से 35 हजार लोगों का आवागमन अधिक रहा। ट्रैफिक अफसरों को इसकी आशंका भी जताई थी। वहीं वीआईपी ड्यूटी में टीआई, टीएसआई समेत 20 पुलिस कर्मी गाजियाबाद भेज दिए गये। ऐसे में 12 ट्रैमो और एंजिल की भी ड्यूटी हटानी पड़ी। सुबह दस बजे ही शहर में कई स्थानों पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर को जैसे ही पहली पाली की परीक्षा छूटी शहर में जाम लग गया। मवाना रोड पर कसेरू बक्सर, गंगानगर, डिफेंस कालोनी और कमिश्नरी आवास चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल तक भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भीषण जाम लगा।
विज्ञापन

भैसाली बस अड्डे से लेकर जली कोठी चौराहा, केसरगंज और रेलवे रोड चौराहे पर भी जाम लगा रहा। मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर भी जाम की स्थिति बनी रही। ट्रांसपोर्ट नगर गेट से मंडी गेट और अतुल माहेश्वरी सेतु पर भी जाम लग रहा। शाम को जुर्रानपुर फाटक पर दो किमी लंबा जाम लगा रहा। गढ़ रोड पर तेजगढ़ी कॉलेज से मेडिकल कॉलेज तक जाम की स्थिति रही।
हाईवे पर वाहन चालकों के छूटे पसीने
दिल्ली मेरठ हाईवे पर भी यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। गाजियाबाद में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के वाहनों के कारण जाम की स्थिति रही। मुरादनगर और मोदीनगर में भी भीषण जाम लगा। मोहिउद्दीनपुर में पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। परतापुर तिराहे पर दो घंटे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गंगनहर पटरी पर भी जाम
दोपहर में जाम को देखते हुए गाजियाबाद से मेरठ की ओर आने वाले यात्री गंगनहर पटरी मार्ग की ओर मुड़ गए। इस दौरान गंगनहर पटरी पर भी जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखनऊ में थे एसपी ट्र्रैफिक
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई मीटिंग के चलते लखनऊ में थे। सीओ ट्रैफिक भी नहीं हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए दिनभर पुलिस जूझती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें