फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा का शिकार लावड़ स्थित राम तालाब का होगा कायापलट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुधार कराने के साथ लगाई जाएगी भगवान श्रीराम की बड़ी मूर्ति
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग से संपर्क कर पर्यटन स्थल बनाने पर भी जोर
सांसद संजीव बालियान ने शुरू कराया सफाई कार्य
फोटो समाचार
सचिन अहलावत
लावड़। वर्षों से उपेक्षा का शिकार लावड़ स्थित राम तालाब को दोबारा से अस्तित्व में लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर के लोगों की जानकारी पर मुजफ्फरनगर सांसद ने राम तालाब को सुंदर बनाने एवं रास्ते का निर्माण अपनी निधि से कराना शुरू कर दिया है।
सरकार की उपेक्षा के चलते लावड़-चिंदौड़ी मार्ग स्थित राम तालाब एवं विश्राम स्थल तथा उसके पास बना एक मकबरा अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। यहां बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई और कुछ किसानों ने सूखे राम तालाब पर कब्जा कर फसलें उगा लीं। इसकी शिकायत पाकर स्थानीय प्रशासन ने राम तालाब को कब्जा मुक्त कराया। हालांकि इसके सुंदर बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। हाल ही में कस्बा निवासी श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अनुज शर्मा, संजीव अग्रवाल व रिंकू गुप्ता ने इस मामले की जानकारी मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान को दी। इसके बाद सांसद ने जमीन को कब्जा मुक्त कराकर यहां अपनी निधि से सुधार कराने का आश्वासन दिया। सोमवार को नगर पंचायत की जेसीबी ने आसपास उगी बड़ी झाड़ियों को साफ कर यहां रास्ते का निर्माण किया। जल्द ही यहां इंटर लाकिंग सड़क नर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। अनुज शर्मा ने बताया कि राम तालाब के चारों और फुलवारी लगाई जाएगी और तारबंदी कर इस स्थान पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामायण एवं महाभारतकाल से जुड़ा है इतिहास
कस्बा लावड़ को रामायण व महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। चिंदौड़ी मार्ग पर बना राम तालाब की कहानी को भगवान राम से जुड़ी होने की बात वर्षों से कस्बे के लोग बता रहे हैं। बुजुर्ग कहते चले आ रहे हैं कि यहां वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता जी ने एक रात गुजारी थी। सुबह के समय उन्होंने पास के ही तालाब में स्नान किया था। इसके बाद इस तालाब का नाम राम तालाब पड़ गया था। वहीं, चरला गांव के समीप कंदाला में पांडवों के पंच घाट एवं देवी का मंदिर इसे महाभारत काल से जोड़ता है।
विज्ञापन

लगेगी भगवान श्रीराम की बड़ी मूर्ति
राम तालाब एवं भगवान श्रीराम के विश्राम स्थल को अस्तित्व में लाने के लिए यहां का कार्य पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम की बड़ी मूर्ति लगाई जाएगी। दीपक गुप्ता ने बताया कि सांसद संजीव बालियान एवं कस्बे के लोगों के सहयोग से चंदा इकट्ठा किया जाएगा और जल्द ही यहां भगवान राम की बड़ी मूर्ति की धूमधाम से स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्थान को रामायण काल से इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए वह पुरातत्व विभाग से भी संपर्क साध रहे हैं। जिससे इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सके और आने वाली पीढ़ी को इस जगह के इतिहास के बारे में बताया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें