फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में महाशिवरात्रि के मौके पर धूमधाम से निकाली गई शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में सोमवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करके शिव बारात का जोरदार स्वागत किया। कालंद रोड झिटकरी मार्ग स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर से शिव बारात का शुभारंभ किया गया। शिव बारात में आधा दर्जन से अधिक झांकियां और बैंड शामिल रहे। शिव बारात का उद्धाटन अशोक कुमार सैनी ने किया। सुशील कुमार, संजीव कुमार व राजीव कुमार ने सपरिवार दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान की आरती की। इसी के साथ चंद्रशेखर कर्णवाल ने ध्वजारोहण किया। यहां सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, वीरेंद्र चौधरी, धनपाल जैनी, नीरज जैन आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटा। शिव बारात झिटकरी रोड स्थित श्री शिव सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से आरंभ हुई और कालंद रोड, तहसील रोड, बिनौली रोड, देवी मंदिर, गुजरान गेट, गंज बाजार, चौक बाजार आदि समेत नगर में होती हुई मंदिर परिसर में आकर संपन्न हुई। बारात में भगवान शिव, हनुमान, गणेश, शिव पार्वती आदि झांकियां एवं आधा दर्जन से अधिक बैंड शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल के साथ शिव बारात के साथ रहे। इस अवसर पर मलखान सैनी, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रामकिशोर श्रीवास्तव, राजीव कुमार, रामकिशोर, मूलचंद सैनी, हर्ष कुमार, सत्यप्रकाश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें