गंगनहर पटरी पर दीवार लगाने की मांग
सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मंगलवार को एकता सेवा समिति के द्वारा एसडीएम कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपा गया। जिसमें गंगनहर की ओर रेलिंग की जगह दीवार कराने की मांग की है। जिससे वाहन गंगनहर में न गिरे। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एकता सेवा समिति के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसे होने की स्थिति में वाहन रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में समा जाते हैं। जिससे अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। पटरी का चौड़ीकरण होने के बाद से हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हादसों को देखते हुए पुरी गंगनहर पटरी पर मुरादनगर तक रेलिंग की जगह छह फुट की दीवार होनी चाहिए। जिससे हादसे होने की स्थिति में वाहन गंगनहर में न गिरे। इस संबंध में उन्होंने कमिश्नर व डीएम के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शकील, तराबूद्दीन आदि भी मौजूद रहे।