फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान
विज्ञापन


मुरादनगर। मरम्मत कार्य के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाइवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे मुसाफिरों और वाहन चालकों ने परेशानी झेली। सुबह से रात तक हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 10 मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लगा। हालांकि प्रत्येक कट पर पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद जाम से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

लोग निर्माण विभाग करीब एक पखवाड़े से हाइवे को गडढा मुक्त करने के लिए मरम्मत करा रहा है। सड़क निर्माण के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोगों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन, कनौजा कुशलिया मार्ग का सहारा लिया। वाहनों की अधिकता होने के कारण संपर्क मार्गो पर भी जाम की स्थिति बन गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते हाइवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें