हरिद्वार से हरियाणा भजन जा रही मिनी टूरिस्ट बस शिवाय गांव में एक शराबी युवक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। पलटने के बाद टूरिस्ट बस में बैठे करीब 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस पलटने से कई यात्री अंदर ही फंस गए, जिन्हें ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
आनन-फानन में घायल यात्रियों को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची टोल की एंबुलेंस और क्रेन ने हाईवे से मिनी बस को हटाकर मार्ग को संचालित कराया गया। इस दौरान हाइवे पर थोड़ी देर के लिए जाम भी लग गया।