पांच मार्च से होंगी संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं
- 15 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों में प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की कक्षाओं की परीक्षा पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। इसकी डेटशीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 15 मार्च तक चलेंगी। प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य संस्कृत काव्य, अनिवार्य संस्कृत व्याकरण और अनिवार्य संस्कृत काव्य का होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं एक मार्च से होगीं। मेरठ में ऐसे दो विद्यालय हैं।
संस्कृत हेल्पलाइन की स्थापना की गई
संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए संस्कृत हेल्पलाइन की भी स्थापना की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक के परीक्षार्थी 10 फरवरी से तीन मार्च तक प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अपनी समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं।