स्वतंत्रता सेनानी प्रभा का निधन
मेरठ। स्वतंत्रता सेनानी एवं पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रभा रस्तोगी के निधन पर लोगों ने शोक व्यक्त किया। प्रभा रस्तोगी आरजी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या रहीं एवं पूर्व विधायक स्व. जगदीश शरण रस्तोगी की पत्नी थीं। शर्मा स्मारक के ट्रस्टी धर्म दिवाकर ने कहा कि मेरठ ने प्रतिष्ठित समाजसेवी खो दिया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रामगोपाल गर्ग ने बताया कि प्रभा रस्तोगी ट्रस्ट के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेती थीं। पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन सहित सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।